रायपुर में इवनिंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग:वारदात को अंजाम देने के बाद आरोप फरार हुआ था ऑटो से, सीसीटीवी कैमरों की जांच करके पुलिस ने गिरफ्तार किया

राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित वॉल्फोर्ट सिटी के पास इवनिंग वॉक करने निकली से आरोपी ने चेन तोड़ी और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा रितेश नेताम बताया जा रहा है। आरोपी आदतन लुटेरा है और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला वॉल्फोर्ट सिटी निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया, कि 27 फरवरी की शॉम को इवनिंग वॉक के लिए निकली हुई थी। वो सोसाइटी के बाहर टहल रही थी, इस दौरान एक युवक ने उसके गले से चेन तोड़ी और फरार हो गया। पीड़िता जब तक मदद के लिए आवाज देती, आरोपी उसकी आंख से ओझल हो गया। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और उसके बाद 28 फरवरी को पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपी खम्हारडीह इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से लूटी हुई चेन पुलिस ने बरामद कर ली है। जेल से छूटते ही फिर शुरू की लूटपाट पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके कब्जे से 14.8 ग्राम सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी रितेश नेताम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा, सिविल लाइन और माना थाने में चोरी, लूट, मारपीट और नकबजनी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *