कोटा ग्रामीण क्षेत्र के कैथून थाना इलाके में खेड़ा रसूलपुर गांव, कोटा कैथून रोड पर देर रात शादी समारोह से घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक की मौत और दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। युवक का इलाज कोटा के निजी हॉस्पिटल में जारी है। मृतक के भाई कृष्ण मुरारी कुशवाहा ने बताया कि कल रात लगभग साढ़े दस बजे आकाश (30) कुशवाहा, और दीपक कुशवाह (28) कोटा के बोरखेड़ा इलाके में शादी मैं आए हुए थे यहां से वापस घर कैथून की ओर आ रहे थे। खेड़ा रसूलपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दीपक कुशवाह की मौत हो गई और आकाश गंभीर घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में कार से निजी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने दीपक कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कैथून थाने पर अज्ञात वाहन की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। दीपक कुशवाहा सोने चांदी की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। कैथून थाने के हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने बताया कि रात साढ़े 10 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। दोनों को निजी अस्पताल में वहां मौजूद लोगों ने पहुंचाया ड्यूटी डॉक्टर ने दीपक कुशवाह को मृत घोषित कर दिया और आकाश घायल हो गया उसका इलाज जारी है। मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया था। आज मृत दीपक कुशवाहा का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम कर मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है।


