धौलपुर में एक निजी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक हरवेंद्र शर्मा ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना चौधरी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्कूल के निदेशक रणधीर सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके परिजनों के लिए भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक हरवेंद्र शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए ईर्ष्या की जगह प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। जिससे छात्र अपने जीवन में उन्नति कर सकते हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि बच्चों के लिए दो दिनों तक विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगोपाल वर्मा, आरती परमार, अर्चना शर्मा, हरेन्द्र रीडर और सोन्टी मुदगल सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।


