संभाग के सबसे बड़े एमबीएस हॉस्पिटल मैं चोरों का आतंक, चोरी होने की घटना हॉस्पिटल में कम होने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने आज सर्जिकल वार्ड मैं भर्ती महिला रोगी के परिवार को बनाया निशाना सुबह 5 बजे एक ही परिवार के तीन मोबाइल चोर चोरी कर फरार हो गए। मरीज की बेटी विष्णु कंवर ने बताया कि मां नंदा बाई पिछले चार दिनों से कोटा के एमबीएस अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में एडमिट है। आज सुबह लगभग 5 बजे चोरों के द्वारा तीन मोबाइल हमारे चोरी कर लिए गए। एक मोबाइल रिश्तेदार उर्मिला और दूसरा मेरा और तीसरा मोबाइल मां का था। सुबह एक मोबाइल में भगवान के भजन चला रखे थे। इस दौरान हमें भी नींद आ गई और चोर किस समय आया पता ही नहीं चला वह तीनों मोबाइल लेकर फरार हो गया। एमबीएस हॉस्पिटल की पुलिस चौकी में मोबाइल चोरी की सूचना दी। पहले भी हो चुकी चोरी पहले भी चोरी की घटनाएं एमबीएस हॉस्पिटल और जेके लोन हॉस्पिटल में हो चुकी है। हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी पर्स रुपये और अन्य सामान भी मरीज और उनके परिवारों के चोरी हो चुके हैं चोरों को भी नयापुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद भी चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही।


