पुष्पा फिल्म के डायलॉग पर हिस्ट्रीशीटर ने बनाई रील:पुलिस ने पकड़ा तो बदले सुर, बोल अपराध की दुनिया में कोई नहीं आए

जोधपुर में अवैध बजरी डंपर के साथ फिल्मी स्टाइल में वीडियो बनाने वाले हिस्ट्री सीटर के माफी मांगने का वीडियो सामने आया है माफ़ी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर दिया। इसके साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। हिस्ट्रीशीटर का वीडियो सामने आने के बाद अब उसके माफी मांगने का वीडियो सामने आया है। बता दे की कुछ दिनों पूर्व हिस्ट्रीशीटर के अवैध बजरी डंपर के साथ एक रील सोशल मीडिया पर सामने आई थी। जिसमें बोलेरो के आगे पांच डंपर चलते नजर आए। बोलेरो में चालक के पास वाली सीट पर हिस्ट्रीशीटर अवैध बजरी खनन को लेकर शेखी बघार रहा था। इस वीडियो में पुष्पा 2 फिल्म के डायलॉग से जोड़कर रील बनाई गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महबूब खान (35) पुत्र उमर खान निवासी मस्जिद की ढाणी घंटियाला थाना राजीव गांधी नगर और सईद खान पुत्र मंगले खान को गिरफ्तार किया गया। महबूब खान राजीव गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ 20 मामले दर्ज है। इधर पुलिस में पकड़े जाने के बाद हिस्ट्रीशीटर के सुर भी बदले हुए नजर आए और एक वीडियो जारी कर उसने अपराध की दुनिया से दूर रहने और इस तरह के वीडियो बनाने को लेकर माफी भी मांगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *