बजट पेश करने से पहले मंत्रियों की मीटिंग:मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री, विधानसभा के विधेयकों को मिलेगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की बैठक आज 2 मार्च को मंत्रालय में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय करेंगे। बैठक में राज्य के आगामी बजट सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्य का बजट 3 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाना हैं, इसको लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साय कैबिनेट की इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य के आगामी बजट पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार के बजट को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही संकेत दिए हैं कि इस बजट में आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को शामिल किया जाएगा। बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *