राजस्थान पर्यटन का कायाकल्प करने के लिए पर्यटन विभाग ने शुरुआत कर दी है। राजस्थान की सुंदरता निखारने में जुटा पर्यटन विभाग पर्यटन स्थलों के साथ ही सदृश्य स्थलों की दीवारों पर पेंटिंग की जाएगी। स्थानीय चित्रकारों को रोजगार मिलने के साथ ही स्थानीय संस्कृति का दीवारों पर चित्रण किया जाएगा। ट्यूरिजम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि- राजस्थान में ट्यूरिजम को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। ट्यूरिटम को बढ़ाने के लिए भी घोषित बजट में 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाना प्रस्तावित है। आईफा इंवेट व होली पर्व के नजदीक आते ही पर्यटन विभाग ने भी अपनी वर्किंग में भी तेजी लाई है। पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक स्थलों और सदृश्य स्थलों की दीवारों पर पेटिंग करवाने की शुरुआत कर दी है। पर्यटक व सद्श्य स्थलों की दीवारों पर पेटिंग के लिए स्थानीय चित्रकारों को रोजगार मिलने के साथ ही राजस्थान की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। राजस्थान के स्थानीय चित्रकारों को चुनने के पीछे भी वहां की स्थानीय चित्रकारी करना एक बड़ा कारण है। जिससे पर्यटकों के बीच दीवारों पर की गई स्थानीय संस्कृति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार करना है।


