ओंकारेश्वर में गाड़ियों से हवा निकालने का मामला- VIDEO:ट्रैफिक पुलिस के दो जवान सस्पेंड, एसपी बोले- लॉक खरीदकर देंगे

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालु इन दिनों खासा परेशान हैं। आरोप है कि पुलिस वाले उनकी गाड़ियों की हवा निकाल देते हैं। यह गाड़ियां पार्किंग की बजाय रास्ते पर खड़ी रहती हैं। दूसरे प्रदेशों से आए टूरिस्ट सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए वीडियो डाल रहे हैं। इधर, खंडवा एसपी ने प्राइमरी जांच के बाद रविवार को ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों को सस्पेंड किया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ओंकारेश्वर में श्रद्धालु अक्सर बीच रोड़ पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। ऐसे में ट्रैफिक बाधित होता है। नगर परिषद के पार्किंग स्थल भी अव्यवस्थित नजर आते हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों की हवा निकालना शुरू कर दिया। ये तरीका गलत है, हमने एसडीओपी से जांच कराई है। पुलिसकर्मी व्यवस्था से परेशान हो रहे थे इसलिए ऐसा किया
जांच में सामने आया कि दो पुलिसकर्मी गाड़ियों की हवा निकालते हैं। ये भी सामने आया कि पुलिसकर्मी वहां की व्यवस्था से परेशान हो जाते हैं, इसलिए ऐसा कदम उठाते हैं। दोनों ट्रैफिक थाना खंडवा में पदस्थ हैं, जिन्हें ओंकारेश्वर ड्यूटी पर भेजा गया था। दोनों जवान (रवि चौहान, सुधाकर द्विवेदी) को निलंबित कर दिया गया हैं। आगे की जांच एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी को सौंप दी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस को पिन लॉक खरीदकर देंगे
एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि, पहले ओंकारेश्वर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण काम था। वहां पार्किंग स्थलों की संचालन एजेंसी नगर परिषद है। ऐसे में नगर परिषद को सभी पार्किंग स्थल की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। बाकी ट्रैफिक पुलिस से कहा है कि वे आगे से किसी वाहन की हवा नहीं निकाले। उन्हें पिन लॉक खरीदकर देंगे। ताकि वाहनों के पहियों को लॉक कर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *