उज्जैन पहुंचे चार राज्यों से युवक-युवती:पंजाबी समाज के परिचय सम्मेलन में 200 लोगों ने लिया हिस्सा, कई रिश्ते तय हुए

उज्जैन के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक घाट पर पंजाबी समाज का चौथा वर-वधु मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। कान्हा पंजाबी वर-वधु मिलान ग्रुप कोटा-उज्जैन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी, सिख और मोना अरोड़ा समाज के युवक-युवतियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश से करीब 200 युवक-युवतियां इस सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव महाराज के स्मरण के साथ हुई। इस दौरान कई रिश्ते तय हुए हैं। कार्यक्रम में चरणजीत खुराना ने कहा कि यह संस्था समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से संस्था का सहयोग करने और आगे आने का आह्वान किया। उनका कहना था कि इससे समाज की एकता का संदेश पूरे देश में जाएगा। इस अवसर पर जसविंदर सिंह ठकराल, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा और गिरधारी लाल उथरा सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल खुराना ने किया। बाबा सरपंच सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने लंगर प्रसादी ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *