इंदौर में बनेगा भव्य संग्रहालय:मुद्रा और डाक टिकट संग्राहकों का बड़ा फैसला, फिलेटलिक और मुद्रा सोसाइटी ने दी मंजूरी

इंदौर में जल्द ही एक भव्य मुद्रा और डाक टिकट संग्रहालय की स्थापना होगी। यह निर्णय इंदौर फिलेटलिक सोसाइटी और इंदौर मुद्रा सोसाइटी की बैठक में लिया गया। 2 मार्च को इंडियन कॉफी हाउस, रीगल चौराहा पर आयोजित बैठक में चंद्रकांत अग्रवाल सभापति रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए। सोसाइटी का वर्ष 2024 का लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित किया गया। राजेश शाह ने 2018 से 2022 तक के डाक टिकट एल्बम का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रवींद्र नारायण पहलवान ने दोनों सोसाइटी के सदस्यों को बैज प्रदान किए। मनी मेला-2025 के सफल आयोजन के लिए गिरीश शर्मा आदित्य और विराज भार्गव को सम्मानित किया गया। लक्ष्मीकांत जैन द्वारा प्रस्तुत संग्रहालय स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में नए सदस्य कन्हैया लाल ठक्कर का स्वागत किया गया। गिरीश शर्मा आदित्य ने न्युमिसमेटिक पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल के सौजन्य से उपहार वितरण किया गया। सुरेंद्र मुल्ये ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष जयेश शाह ने किया। अंत में सुरेंद्र मुल्ये ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *