जबलपुर के यादव कॉलोनी चौकी क्षेत्र के उजार पुरवा में बीती रात एक युवक पर 3 बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात की है। युवक के शराब पीने से मना करने पर गुस्साए बदमाशों ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय रमेश कोरी ने शराब पीने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए आरोपियों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, समीर डुमार और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश देने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। जुलूस के दौरान पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई और हमले में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया। यादव कालोनी चौकी प्रभारी सतीश झारिया ने बताया की सभी आरोपी रमेश पर शराब पीने के लिए दबाव बना रहे थे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सभी ने रमेश को उसी के कमरे मे घुस कर चाकू से लहूलुहान कर दिया। हालांकि घटना के बाद आरोप समीर और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गन्नू सहित अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ कई थानों में अपराध दर्ज हैं।


