किसानों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया हल:गेहूं समर्थन मूल्य बढ़ाने पर सीहोर के किसानों ने किया डांडिया नृत्य

सीहोर जिले के किसानों ने एक अनूठे अंदाज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। किसान एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में चंदेरी, रामाखेड़ी, भोजनगर समेत दर्जनों गांवों के किसान मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। किसानों ने कृषि प्रधान देश की संस्कृति के प्रतीक के रूप में लकड़ी का हल मुख्यमंत्री को भेंट किया। सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए करने के फैसले पर किसानों ने डांडिया नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी अन्य मांगें भी रखीं। इनमें चावल का विक्रय मूल्य बढ़ाने और किसान सम्मान निधि से जुड़े मुद्दे शामिल थे। ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर उनका सम्मान भी किया। किसानों ने पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए सांस्कृतिक डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया, जहां किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *