लेपर्ड ने गर्दन दबोचकर किया गाय का शिकार, VIDEO:10 फीट घसीटकर गुफा में ले गया; शावक कर रहा था खाने का इंतजार

पाली जिले में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में लेपर्ड ने गाय का शिकार किया। इसके बाद गर्दन दबोचकर अपनी गुफा की ओर ले गया। इस दौरान गाय गुफा में फंस गई। इस दौरान लेपर्ड का शावक गुफा में अपने खाने का इंतजार कर रहा था। वहां लेपर्ड की साइटिंग कर रहे पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया। घटना बाली उपखंड क्षेत्र के रोटेला गांव की है। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… पर्यटकों ने बनाया शिकार का वीडियो
जानकारी के अनुसार, बेड़ा की रोटेला पहाड़ियों के पास रविवार को शाम करीब 4 बजे 2 गाय घूम रही थी। जैसे ही गाय पहाड़ी से नीचे उतरी तो घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने गाय की गर्दन दबोच ली और मार डाला। इसके बाद लेपर्ड ने गाय की गर्दन पकड़ी और अपनी गुफा की तरफ ले गया। इस दौरान गाय गुफा के दरवाजे के बीच में ही फंस गई। जवाई लेपर्ड कंजरवेशन में लेपर्ड की साइटिंग के लिए निकले पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया। खाने का इंतजार कर रहा था शावक
इस पूरे घटनाक्रम का एक 32 सेकेंड का वीडियो आया है। इसमें लेपर्ड गाय की गर्दन को पकड़कर 10 फीट दूर अपनी गुफा की ओर ले जाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में गुफा में बैठा लेपर्ड का शावक भी नजर आ रहा है। लेपर्ड के शिकार के कई वीडियो आ चुके हैं सामने
स्थानीय लोगों ने बताया- शाम होते ही झाड़ियों और चट्टानों के बीच लेपर्ड अक्सर शिकार करते दिखाई देते हैं। क्षेत्र में लेपर्ड के शिकार के पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। … लेपर्ड के हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें हमले के बाद किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड का सिर-फाड़ा:15 मिनट तक दोनों में हुआ संघर्ष, मुंह-गर्दन पर पंजों से किए वार कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्ष हुआ। लेपर्ड से बचने के प्रयास में घायल किसान ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *