अलवर के अरावली विहार के मंदिर में तोड़फोड़:आक्रोशित श्रद्धालुओं ने 2 घंटे दिया धरना, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के बाखेड़ा इलाके में एक मंदिर में मूर्ति तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में स्थापित शिव परिवार की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे और उन्होंने मूर्तियां टूटी हुई देखीं, तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना पुलिस के एसएचओ रामेश्वर लाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। धरने पर बैठे आकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में दो बड़े पत्थर भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि मूर्तियों को उन्हीं पत्थरों से तोड़ा गया है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित कृत्य बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *