मोलक्या गांव में सूने मकान में चोरी:2 लाख के गहने और 1 लाख रुपए ले गए, गांव में ही था मालिक

झालावाड़ के बकानी थाना क्षेत्र के मोलक्या गांव में दोपहर के समय चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर करीब 3 लाख रुपए की चोरी की। पीड़ित विकास विश्वास ने बताया कि वारदात के समय उनकी पत्नी बकानी गई हुई थी। वह खुद गांव में ही मौजूद था। चोरों ने इस दौरान घर से दो सोने के हार, दो जोड़ी सोने के कंगन और पांच सोने की चेन चुरा ली। इसके अलावा पांच तोले के कानों के झुमके, दो सोने के मंगलसूत्र और एक लाख रुपए भी ले गए। विकास को जब घटना की जानकारी मिली, तो वह घर पहुंचा। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से सोना-चांदी और नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *