फाजिल्का में चोरी के शक में युवक की पिटाई:सिर पर धारदार हथियार से वार, मां को फोन कर कहा- बेटे को ले जाओ

फाजिल्का के भंबा वट्टू में एक युवक को चोरी के शक में बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह भंबा वट्टू उताड़ का रहने वाला है। सुबह काम से लौटते समय एक ढाबे के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपी उसे अपने घर ले गए। वहां उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मां को फोन करके कहा कि अपने बेटे को ले जाओ। गुरप्रीत ने बताया कि आरोपियों के घर चोरी हुई थी। इसी शक में उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की सूचना दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *