पंजाब के बठिंडा में आदेश अस्पताल के पास स्थित एक होटल की पहली मंजिल पर एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय मन्नू रानी के रूप में हुई है। युवती कन्हड़ी गांव की रहने वाली है। सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही नौजवान वेल्फेयर सोसाइटी बठिंडा की एम्बुलेंस टीम भी वहां आ गई। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना कैंट प्रभारी दलजीत सिंह के अनुसार, मृतका के पिता ईश्वर सिंह के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


