डीडवाना में बाइक सवार को बचाते पलटा जुगाड़:हादसे में बाल-बाल बचा ड्राइवर, बड़ा हादसा टला

डीडवाना के बंरागना गांव में एक जुगाड़ टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। गनीमत रही कि टेंपो ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, जुगाड़ टेंपो ड्राइवर डीकावा गांव से डीडवाना की ओर जा रहा था। जब वह बंरागना गांव के पास पहुंचा, तो अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक इलाज के लिए एक निजी वाहन से डीडवाना भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भीतर संकरी सड़कों और तेज रफ्तार के कारण ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *