सरकारी स्कूल की छत भरभराकर गिरी, VIDEO:क्लास में थे 10 बच्चे, दरारें देख 3 मिनट पहले ही टीचर ने निकाला था बाहर

भरतपुर में सरकारी स्कूल के क्लासरूम की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। क्लास में टीचर बच्चों को होली सेलिब्रेशन के बारे में बता रहे थे। तभी छत की पटि्टयों के चटकने की आवाज आई और छत में दरारें बढ़ने लगी। टीचर ने फौरन बच्चों को बाहर निकाला। बच्चे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि करीब 3 मिनट बाद छत गिर गई। पूरे कमरे में धूल का गुबार भर गया। गनीमत रही कि सभी बच्चे बाहर आ गए थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्लास में 10 बच्चे थे। मामला सेवर थाना क्षेत्र के नगला भगत में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम गवर्नमेंट स्कूल में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे का है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पट्टियों समेत कमरे की पूरी छत गिरते हुए दिखाई दे रही है। स्कूल में 28 बच्चे पढ़ते हैं। टाइमिंग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है। हेडमास्टर कविता देवी का कहना है कि हादसा अचानक हुआ। अगर छत जर्जर होती तो अधिकारियों को इसके बारे में बताया जाता। छत बिलकुल सही थी, लेकिन कल (शनिवार) अचानक ढह गई। मामले की जांच करवा रहे हैं। पहले देखिए, हादसे की PHOTOS… छत गिरते ही निकला धूल का गुबार महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल कमेटी (नगला भगत) के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने बताया- घटना शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। मैं अपने घर पर था। स्कूल प्रबंधन ने मुझे फोन कर आने के लिए कहा। क्लास की छत में तेजी से दरारें बढ़ रही थी। मैं स्कूल पहुंचा ही था, इतने में ही छत गिरने की आवाज आई। क्लास में रेत का गुबार नजर आ रहा था। हालांकि टीचर प्रवीण ने सतर्कता दिखाते हुए बच्चों को क्लास से बाहर निकाल लिया था। जरा भी देरी होती तो झालावाड़ दुखांतिका जैसा हादसा हो सकता था। हादसे से 30 मिनट पहले स्कूल में खेली गई थी होली छठी क्लास की छात्रा ने बताया- शनिवार को स्कूल में होली खेली गई थी। हादसे से करीब 30 मिनट पहले सभी बच्चे होली खेलकर फ्री हुए थे। उसके बाद टीचर क्लास में होली के बारे में बता रहे थे। अचानक छत के चटकने की आवाज आई। प्रवीण सर ने कहा कि बच्चों बाहर निकल जाओ, छत टूट सकती है। इसके कारण हमारी जान बच गई। … ये खबर भी पढ़िए… सरकारी स्कूल का 50 फीट लंबा बरामदा गिरा:सर्दी के कारण ग्राउंड में धूप में बैठे थे बच्चे, 15 मिनट पहले ही निकले थे बूंदी में सरकारी स्कूल के बरामदे की करीब 50 फीट लंबी छत अचानक गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई स्टूडेंट बैठा हुआ नहीं था। पूरी खबर पढ़िए राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,7 बच्चों की मौत:9 की हालत गंभीर; 5 टीचर सस्पेंड; शिक्षा मंत्री बोले- जिम्मेदार तो मैं ही हूं राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 9 गंभीर घायल हो गए। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *