होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए बस्तर पुलिस ने सख्त बंदोबस्त किए हैं। पुलिस ने जागरूकता पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि, नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, 2 मार्च की शाम से 4 मार्च की रात तक शहर में विशेष बंदोबस्त रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरे शहर की निगरानी CCTV कैमरों के जरिए की जाएगी। इन मामलों में होगी सख्त कार्रवाई पुलिस ने बताया कि, निगरानी सूची में शामिल गुंडा-बदमाशों को थाना तलब कर सख्त हिदायत दी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि होली सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


