पीटीईटी: यूजी- पीजी परीक्षाओं का असर, 10 दिन में सिर्फ 6500 आवेदन

बीकानेर| दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होने वाली पीटीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो गई है। लेकिन कॉलेज में यूजी और पीजी की परीक्षाएं होने के कारण ऑनलाइन आवेदन की रफ्तार काफी धीमी है। आंकड़ों के मुताबिक 10 दिन में मात्र 6500 आवेदन ही भरे गए हैं। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं का दौर जारी होने के कारण से आवेदन कम भरे जा रहे हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद आवेदन की गति बढ़ना तय माना जा रहा है। उधर, अंतिम वर्ष के आवेदकों को मौका देने के बावजूद आवेदन भरने से दूरी बनाए हुए हैं। नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से इस साल पीटीईटी की परीक्षा 14 जून को करवाए जाने की संभावना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च तक किए जाएंगे। आवेदन अधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmoukota2026.in पर करने होंगे। स्नातक अध्ययनरत अभ्यर्थी भी पीटीईटी में आवेदन के पात्र हैं। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से पूर्व वांछित योग्यता अर्जित करना अनिवार्य होगा। पीटीईटी में इस साल भी पुरुष अभ्यर्थियों का क्रेज कम है। अब तक हुए 6500 आवेदनों में से केवल 2500 आवेदन पुरुषों ने भरे हैं। 4 हजार से अधिक आवेदन महिलाओं ने किए हैं। आवेदन के अंतिम दिनों में ही आवेदन की रफ्तार बढ़ने का ट्रेंड कायम रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *