राजेंद्र नगर वार्ड 46 में नालियां हो रहीं ओवरफ्लो, बीमारी फैलने का खतरा

भरतपुर | राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 46 में मकान नंबर 408 के सामने पिछले कई महीनों से नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, जिसके कारण सड़क पर लगातार गंदा पानी भरा हुआ है। क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों द्वारा नगर निगम के सफाई निरीक्षक नरेंद्र बघेल को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गंदा पानी जमा रहने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास के परिवारों में चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *