डांडेसरा| शासकीय प्राथमिक शाला चरमुड़िया में दीपक पटेल ने अपनी पत्नी अपर्णा पटेल के जन्मदिन पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान शाला के सभी छात्र-छात्राओं एवं शाला स्टाफ को खीर-पूड़ी, चावल-दाल, गोभी, आलू, नवल गोल, मटर की सब्जी परोसा गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक गायत्री चंद्राकर, सहायक शिक्षक चेमनलाल साहू आदि उपस्थित थे।


