जिला स्तरीय सम्मेलन में स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं का सम्मान किया

भास्कर न्यूज | बालोद एनएसएस का जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अंतर्गत संचालित 11 महाविद्यालयों एवं 22 विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना तथा स्वयंसेवकों को राष्ट्रोत्थान एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सामुदायिक सेवा में दिए गए उत्कृष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान महादान के संकल्प के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत रक्तदाताओं को हेलमेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध जिला संगठक डॉ. लीना साहू का मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय भूपेंद्र कुलदी रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक जनेंद्र दीवान, समाजसेवी जसवंत सिन्हा रहे। महाविद्यालय स्तर पर शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय स्वयंसेवक स्तर रोशन माता कर्मा कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, लक्ष्य कुमार साहू शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोचन कुमार मदन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, विद्यालय स्वयंसेवक स्तर लिशा सुधाकर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रजनेश पटेल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय को पुरस्कार दिया गया। समापन सत्र में जिपं सदस्य गुलशन चंद्राकर एवं नगर पंचायत पार्षद फैज बक्स की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *