संवैधानिक विषयों पर मुख्यमंत्री से की गई चर्चा

बालोद| विधानसभा सत्र के दौरान विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय द्वारा किया गया। भेंट के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों से संबंधित संवैधानिक विषयों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव स्तरीय बैठक की तिथि निश्चित करने विशेष चर्चा का निवेदन किया। समाज की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत संवाद की आवश्यकता पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री साय ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रस्तावित बैठक के लिए निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी पहले प्रस्तुत की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि होली पर्व के बाद समाज द्वारा तैयार एजेंडा सूची की एक प्रति अवलोकनार्थ उपलब्ध कराई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *