विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

भास्कर न्यूज | बालोद शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन रहीं। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र, मंडल अध्यक्ष अर्जुंदा विश्वास गुप्ता, पूर्व नपं अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, मुनिलाल निषाद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की प्रतिमा, मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सक्रियता, नवाचार, अधोसंरचना विकास एवं वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि मोना सेन ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, लगन और निडरता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख ही वास्तविक संपत्ति है तथा माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद सफलता की कुंजी है। वार्षिक न्यूजलेटर का विमोचन किया गया: जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र ने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका नवप्रवाह एवं वार्षिक न्यूजलेटर का विमोचन किया गया। मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, चंद्रहास देवांगन ने ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पूर्ण मनोयोग से प्रयास करने पर सफलता निश्चित है। समारोह में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रावीण्य सूची में समाजशास्त्र विषय में चतुर्थ स्थान प्राप्त धनेश्वरी एवं अर्थशास्त्र विषय में चतुर्थ स्थान प्राप्त अंजली जोशी को सम्मानित किया गया। केशरी को शहीद दुर्वासा निषाद सर्वोच्च अंक स्नातक पुरस्कार, पूजा गजेंद्र को स्व. शालिनी दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार, करण कुमार ध्रुव को स्व. सतीश नारायण राव दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार, केशरी को स्व. लेखराम साहू स्मृति पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार राकेश कुमार एवं पायल निषाद, उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार सुदर्शन साहू, शुभम देशमुख एवं देवेंद्र ठाकुर को दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *