दर्रा गांव में फाग और झांकी स्पर्धा आयोजित

उपरवाह| ग्राम पंचायत अऊरदा के आश्रित ग्राम दर्रा में आयोजित दो दिवसीय फाग व झांकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण विनोद बारले थीं। अध्यक्षता अनिता डीगेंद्र सिन्हा ने की। घुमका व तिलई भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, परदेशी सोनबोईर शामिल हुए। सरपंच अक्षय पटेल ने कहा कि फाग व झांकी हमारी लोक संस्कृति की आत्मा है। किरण बारले ने ग्राम विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता अनिता सिन्हा ने भी ग्रामवासियों की एकजुटता की प्रशंसा की। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व परदेशी ऐसे आयोजन हमारी परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *