ओबीसी छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ओबीसी छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण के प्रावधान का कोलता समाज ने स्वागत किया है। जिला अध्यक्ष ललित साहा और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विलीस गुप्ता ने कहा कि रायपुर में 200 सीटर आधुनिक छात्रावास बनने से बेटियों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि रायगढ़ और मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के प्रति आभार जताया है। मनेंद्रगढ़ में 100-100 सीटर महिला छात्रावास का प्रावधान भी सराहनीय है। इससे अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को आवास संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में रायगढ़ प्रवास के दौरान विष्णुदेव साय और ओपी चौधरी के समक्ष छात्रावास की मांग रखी गई थी, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *