डिजिटल युग में अनुसंधान की प्रवृत्ति जरूरी: अमरेन्द्र

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर स्थानीय शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय ‘विज्ञान उत्सव’ का समापन हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी चुनौतियों को समझने का अवसर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्य अमरेन्द्र के उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। तार्किक चिंतन और अनुसंधान की क्षमता विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का लक्ष्य विद्यार्थियों को समाज की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजने के योग्य बनाना है। उत्सव दो चरणों में हुआ। 27 फरवरी को विज्ञान प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता हुई। 28 फरवरी को विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर निर्माण और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगी। कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं ने समसामयिक वैज्ञानिक विषयों पर जानकारी दी। प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक आशीष राजपाल ने ‘डाटा, ध्यान और समय’ विषय पर बताया कि डिजिटल युग में डाटा सुरक्षा और समय प्रबंधन करियर के लिए जरूरी है। प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक शैलेन्द्र पैंकरा ने डिजिटल तकनीक के मानव मस्तिष्क और शरीर पर प्रभावों की चर्चा की। उन्होंने डिजिटल डिटॉक्स, बेहतर नींद और तकनीक-स्वास्थ्य संतुलन पर जोर दिया। सफल क्रियान्वयन और टीम का योगदान: आयोजन की रूपरेखा और क्रियान्वयन में ज्योति तिर्की और हरिकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अलका सिंह ने किया और आभार हरिकेश कुमार ने व्यक्त किया। आयोजन में आईलिन एक्का, भूषषि खूंटे, सुजाता प्रधान और अलका सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक मनोरंजन कुमार, अजय राजवाड़े, किरण राजवाड़े, मनोज कुमार, रेशमा, आराधना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्पर्धाओं के परिणाम विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम (संयुक्त) दीपक कुमार और नेयूर दास, द्वितीय कर्मा सन्यासी, तृतीय रूपम वर्मा रही। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रथम समूह प्राधाम पैंकरा, दीपक कुमार, रितेश सोमानी, रूपेश कुमार और अमन कुमार रहा। विज्ञान मॉडल में प्रथम रूपम और समूह (एसिड रेन मॉडल), द्वितीय बिनय और समूह, तृतीय नितेश और समूह रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *