झारखंड के 14 जिलों तक बढ़ेंगी आधार सेवाएं, नजदीकी केंद्र पर नागरिकों को मिलेगी सुविधा

बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक जैसे कार्य होंगे रांची झारखंड में आधार सेवाओं का दायरा अब तीन से बढ़ाकर 14 जिलों तक किया जाएगा। कुल 68 किट्स के माध्यम से राज्यभर में सेवाएं संचालित होंगी, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को उनके नजदीकी केंद्र पर सुविधा मिल सकेगी। इसी क्रम में सरायढेला, धनबाद स्थित आधार सेवा केंद्र (एएसके) का निरीक्षण भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भुवनेश कुमार ने किया। यह केंद्र प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड द्वारा संचालित है, जहां सभी आयु वर्ग के लिए नामांकन और विभिन्न प्रकार के अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान आधार नामांकन, बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, जनसांख्यिकीय संशोधन, मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट की प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों के साथ कतार प्रबंधन, परिचालन दक्षता और मानक संचालन प्रक्रिया के पालन पर चर्चा की गई। केंद्र पर मौजूद नागरिकों से सेवाओं की गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर फीडबैक भी लिया गया। यूआईडीएआई ने डेटा सुरक्षा और गोपनीयता मानकों के कड़ाई से पालन पर विशेष जोर दिया। 68 किट्स के जरिए आधार सेवाओं का विस्तार होने से ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों को अब जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा। बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर लिंकिंग और जनसांख्यिकीय सुधार जैसी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे भीड़ कम होगी, समय की बचत होगी और सेवा वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी व सुलभ बनेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *