रांची | कांके ब्लॉक बुधिया मैदान में युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4 बजे वेद मांगलिक व प्रभातफेरी के साथ हुआ। इसके बाद ठाकुरजी के समक्ष प्रातः प्रार्थना कार्यक्रम हुआ। प्रार्थना के बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजनांजलि, मातृ सम्मेलन, ठाकुर अनुकूलचन्द्रजी से संबंधित यजन व याजन हुआ। कार्यक्रम का समापन ठाकुर जी के समक्ष संध्या प्रार्थना के साथ हुआ।


