शहीद उधम सिंह नगर, गली नंबर 2 स्थित त्रिकोणी पार्क के समीप शनिवार को साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी और धन-धन बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिहाड़े को समर्पित 13वां महान नगर कीर्तन एवं गुरमत समागम आयोजित किया गया। दोपहर 3 बजे से आरंभ होकर रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में भारी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। कार्यक्रम के दौरान नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कीर्तन जत्थों द्वारा प्रस्तुत मधुर शब्द-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाई कुलदीप सिंह खालसा, बरजिंदर सिंह टिंकू, इंदरजीत सिंह पंडोरी, लक्की, जसप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, अवतार सिंह खालसा उपस्थित रहे।


