स्कूल में प्रवेश के लिए 1204 बच्चों ने दिलाई एंट्रेंस परीक्षा

भास्कर न्यूज | धमतरी कुकरेल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में रविवार को आगामी सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। स्कूल में सिर्फ अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 5वीं में 60 सीटें हैं। इन सीट पर प्रवेश लेने के लिए जिले के चारों ब्लाक से 1302 बच्चों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 1204 बच्चों ने परीक्षा दिलाई, जबकि 98 बच्चे अनुपस्थित रहे। 681 बालिकाएं और 523 बालक परीक्षा में शामिल हुए। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 20 मार्च तक पूरी करनी है, इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 5 केंद्र बनाए गए थे। प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा 5वीं पर आधारित गणित, हिन्दी, विज्ञान व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए थे। रूपाली नेताम, सौम्या मंडावी ने बताया कि सवाल सरल थे। सामान्य ज्ञान के सवालों ने परेशान किया। 2 घंटे में सभी सवालों को हल किया गया। परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई। बच्चों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई। 98 बच्चे परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। 20 मार्च के बाद परिणाम भी जारी हो जाएगा। चयनित बच्चों को अगले सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। सर्वसुविधायुक्त है आवासीय विद्यालय: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह सर्वसुविधायुक्त है। यहां चयनित बच्चे कक्षा 6वीं से 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *