लाइन इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त, निकाला जुलूस

कुकरेल| छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी कुकरेल में लाइन इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ रामगोपाल साहू के 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर उनके सहकर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित कर इस पल को यादगार बना दिया। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल में वर्ष 1988 से पदस्थ लाइन इंस्पेक्टर रामगोपाल साहू 62 वर्षों की नौकरी कर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए। लाइन इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित कर शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र साहू, मुकेश साहू, सोमप्रकाश धीवर, मनोज साहू, महेश पटेल, भरत, प्रेमलाल साहू, तेजेंद्र साहू, फुलेश साहू, हिमन मानकर, कुलेश्वर कस्तूरे, देवानंद दर्रो आदि ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया। कुकरेल से जुलूस निकाल कर उन्हें घर तक छोड़ने धमतरी आए। कार्यक्रम में करण चंद्राकर, ओमकार नेताम, दुलार सिंह राजपूत, कमल नारायण सिन्हा, गोकुल नेताम, गौतम साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *