सड़क निर्माण की मांग हुई पूरी होली के बाद होगा काम शुरू

भास्कर न्यूज | नर्मदा वनांचल और मैदानी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पेंडरवानी से चिलगुड़ा और शक्तिघाट तक की जर्जर सड़क जो वर्षों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी, अब जल्द ही बनने होने वाली है। बताया गया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के प्रयासों से इस सड़क निर्माण को बजट में शामिल कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लिमो से चिलगुड़ा तक की 6 किलोमीटर सड़क को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका निर्माण कार्य होली के ठीक बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही, चिलगुड़ा से शक्तिघाट तक की शेष 5 किलोमीटर सड़क को भी बजट में शामिल कर लिया गया है। यह मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका था, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पेंडरवानी, चिलगुड़ा और नेवासपुर के सरपंच व ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया। ग्रामीण हर विभाग का चक्कर काट रहे थे: ग्रामीण लंबे समय से हर विभाग और नेताओं के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा था। इस अवसर पर मुख्य रूप से चिलगुड़ा के सरपंच लेखराम साहू, पेंडरवानी से सरपंच प्रतिनिधि भूपेन्द्र धुर्वे, उप सरपंच दिलेश्वर साहू, पंच दिनेश रजक, संजू साहू, भूपेन्द्र रजक आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *