भीलवाड़ा | श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान द्वारा सातवें वर्ष अरिहंत प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुवात चार मार्च से महावीर स्कूल क्रिकेट मैदान में होगी। संस्थान के मंत्री मनीष बडोला ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 14 टीमों के कप्तान, प्रतियोगिता के मुख्य स्पॉन्सर्स मीठालाल, यश सिंघवी, राहुल, अर्पित चौधरी, ड्रेस स्पॉन्सर विनोद सिंघवी, वैभव पानगडिय़ा एवं सभी स्पॉन्सर के साथ ही मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विजेता व उप विजेता टीमों को दी जाने वाली ट्राफियों का अनावरण किया गया। मंडल अध्यक्ष पंकज लालानी, उपाध्यक्ष अतुल बापना, सहमंत्री राजकुमार लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या, प्रतियोगिता के संयोजक आशीष चौधरी, अनुराग नाहर, अभिषेक खजांची, आशीष लुक्कड़, अर्पित चौधरी सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे। टीमों के कप्तान ट्रॉफी जीतने को लेकर प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं।


