भीलवाड़ा | एमएलवी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भौतिक शास्त्र विभाग के मनोज लाखन रहे। राजकुमार खंडेलवाल, प्रतिभा पारिक, सुनीता चौधरी, शैलेन्द्र जैन, कमोद सिंह मीणा उपस्थित रहे।


