नेत्र ज्योति वाहन का शुभारंभ किया

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने ‘नेत्र ज्योति वाहन’ (लायन आई एम्बुलेंस) का शुभारंभ किया। प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग की ओर से दिए स्लोगन ‘आओ खुशियां बांटे’ के तहत संचालित सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला में शुरू की गई है। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की। नेत्र ज्योति वाहन विभिन्न स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आंखों की जांच, चश्मा वितरण तथा प्राथमिक उपचार की सुविधा देगा। क्लब सचिव राजेश ढाका ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि निशांत जैन और विनोद सिंघवी रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन जेके बागडोदिया, हॉस्पिटल प्रभारी एलबी रांका, जेपी अग्रवाल और ओमप्रकाश काबरा की एम्बुलेंस निर्माण में विशेष भूमिका रही। इस दौरान प्रांत केबिनेट सचिव अशोक जैन, रीजन एडवाइजर सुधीर राठी, जीसी जैन, ललित सांखला, विनोद मानसिंहका, पूर्व आरसी राकेश पगारिया, प्रवीण गर्ग, त्रिलोक सोनी, लियो अध्यक्ष प्रियांश सांखला, टेक्सटाइल सिटी अध्यक्ष अनिल गग्गड़ ने सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने तथा घर-घर तक नेत्र ज्योति पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *