मार्च का मौसम
पिछले पांच वर्षों में 2021 का मार्च महीना सबसे अधिक गर्म रहा। उस साल अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री तक पहुंच गया था। इस वर्ष भी मार्च में गर्मी तेवर दिखा सकती है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस साल मार्च में पहले और दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक रहेगा। लेकिन तीसरे और चौथे सप्ताह में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बताया कि यदि बंगाल की खाड़ी में नमी को खींचने वाला सिस्टम बना, तो बारिश और ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य का तापमान शुष्क रहा। रविवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दिन में गर्मी, रात में ठंड का एहसास रहेगा, ऐसे में सावधानी जरूरी मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक रात व सुबह तक हल्का कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। इसके कारण दिन में थोड़ी गर्मी और रात में ठंड का एहसास होगा। कभी-कभी सुबह बादल भी छाने की संभावना रहेगी। इसके बाद आसमान साफ रहेगी। ऐसे में सावधानी जरूरी है। पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं पूरे मार्च माह में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। अगले पांच दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान 2 मार्च तक हल्के बादल या कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। 2 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 और 3 मार्च को 34 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा। जबकि 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 और 5 फरवरी को 34 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा। इसके बाद तापमान में थोड़ी गर्मी बढ़ेगी। पिछले पांच साल में मार्च में हुई बारिश साल बारिश 2021 8.7 2022 0.0 2023 24.0 2024 44.0 2025 14.3 नोट: बारिश एमएम में। मार्च माह में 5 साल का तापमान साल अधिकतम 2021 40.1 2022 39.1 2023 36.1 2024 28.1 2025 35.3 नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में। अभिषेक आनंद।


