व्यवसाय संघ तेलो ने किया मिलन समारोह का आयोजन

तेलो | व्यवसाय संघ तेलो की ओर से रविवार को तेलो में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के सदस्यों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए था। ये आयोजन का पहला वर्ष था, जिसमें संघ के सभी सदस्य उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए। रंगों के इस पर्व में व्यवसायियों ने आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष लीला चंद महतो, सचिव विजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यवसायियों के बीच आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *