बोकारो | आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो इकाई की ओर से सेक्टर-4 स्थित तृप्ति धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन बिनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों अनुयायियों ने भाग लिया और फूलों की होली खेली। महिला अनुयायियों ने भजन एवं होली गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर एवं अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसे सभी को खुशी और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। संजय सोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।


