इलाज के अभाव में हुई घायल युवक की मौत लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सांसद

लोहरदगा|भंडरा, लोहरदगा मुख्य पथ के सेगरा टोली में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुकुंदा गांव के निवासी बिगवा उरांव पिता जुबी उरांव घायल हो गए थे। जिसका इलाज कराने के लिए भंडरा अस्पताल लाया गया जहां आधा घंटा तक कोई स्टाफ नहीं था। घायल मरीज को समय से इलाज नहीं कारण उसकी मृत्यु हो गई। भंडरा के ग्रामीणों ने इस मामला को लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत को अवगत कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। सांसद ने कहा कि यह मामला अस्पताल प्रबंधन का गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता का है जिसके कारण एक युवक की मृत्यु हो गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद के निर्देश पर उनके निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने लोहरदगा का उपायुक्त व सिविल सर्जन लोहरदगा को इस मामले से अवगत कराते हुए कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि घायल के अस्पताल पहुंचने पर करीब आधे घंटे तक वहां एक भी स्टाफ मौजूद नहीं था। इस गंभीर लापरवाही के कारण युवक की जान चली गई। सांसद ने इस पर शीघ्र संज्ञान लेकर जांचोंपरांत दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त व सिविल सर्जन ने इस पर समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *