एमएसएमई पर किया जागरूकता कार्यक्रम

गुमला|एमएसएमई पर सिसई रोड स्थित ईट एन गार्डेन होटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद रमेश कुमार चीनी व सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ उरांव शामिल हुए। जहां रमेश कुमार को चुनाव जीतने पर गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एमएसएमई के सहायक निदेशक रांची गौरव कुमार ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के विषय पर लोगों को अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि विशेष क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी योजना की शुरूआत वर्ष 2017 में हुई थी। जिसका उद्देश्य नये उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर रोजगार से जोड़ना है। विशेषकर एसटी-एससी उद्यमियों को सार्वजनिक खरीद में भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिसके तहत बैंक ऋण प्रोसेसिंग करने में सहायता प्रदान की जाती है। कार्यशाला में एमएसएमई के बारे में कई जानकारी दी गई। इस अवसर पर एमएसएमई के ई ट्रेडरिंग प्रोफेशनल विवेकानंद सिंह, स्टेनो ग्राफर यशमेंद्र कुमार, अमर प्रदीप कुजूर, वालटर कुजूर, शानु कुमार, मिथुन कुमार, अकील रहमान, गणेश खड़िया, रूपेश भगत सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *