प्राथमिक विद्यालय लेकोटोली में पाठ्य सामग्री बांटी, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भास्कर न्यूज|भरनो/गुमला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लेकोटोली में विहंगम योग संत समाज, गुमला एवं अक्षर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक शिवदेव लोहरा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन में संस्कारयुक्त शिक्षा का होना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहकर बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित किया। ​पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए संस्थान द्वारा बच्चों के बीच छोटे-छोटे गमले बांटे गए। बच्चों को न केवल गमले दिए गए, बल्कि उनमें बीज रोपण करवाकर उन्हें पौधों की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई। शिवदेव लोहरा ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक छात्र को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करनी चाहिए। इस सेवा कार्य के अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सुखदेव लोहरा, ​प्रहलाद लोहरा, सोहदतार देवी, इंद्राणी कुमारी, त्रिलोक तिर्की शामिल थे। ​विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवनारायण महतो ने इस पहल की सराहना करते हुए अक्षर फाउंडेशन और विहंगम योग संत समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम जागृत होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *