होली पर घर लौटने की होड़ में रायपुर जंक्शन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। ट्रेनों में 50 से 100 तक वेटिंग तो कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। इसी बीच शहर में सक्रिय एजेंट कंफर्म टिकट दिलाने के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूल रहे हैं। होली के पहले राजधानी से दिल्ली, बिहार, यूपी और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई तारीखों में एसी और स्लीपर कोच फुल हैं। वाराणसी और प्रयागराज रूट पर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही। दैनिक भास्कर की टीम ने रायपुर में सक्रिय दो एजेंटों से बातचीत कर हकीकत जानी। इस दौरान चौंकाने वाली जानकारी मिली। ट्रेनों में नो रूम या लंबी वेटिंग, लेकिन एजेंट कंफर्म टिकट दिलाने का दावा कर रहे हैं। एजेंटों का कहना है-पैसा दो कंफर्म टिकट लो। पड़ताल के दौरान भास्कर टीम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से हाल जाना। जबलपुर जा रहे प्रदीप कुमार मिश्रा बताया कि कई दिनों से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार लंबी वेटिंग ही मिल रही है। वहीं, रांची जा रहे राजेश कुमार ने बताया कि मैं स्लीपर में वेटिंग के कारण जनरल टिकट लेकर यात्रा करूंगा। आजाद हिंद सहित 6 ट्रेनें घंटों लेट : रायपुर आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें आठ घंटे से अधिक देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 5.37 घंटे देरी से शाम 5.17 बजे रायपुर पहुंची। शालीमार-मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8.26 घंटे विलंब से शाम 7.26 बजे आई। हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 8.35 घंटे देरी से शाम 7.25 बजे पहुंची, जबकि हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6.34 घंटे लेट होकर रात 8.05 बजे स्टेशन पहुंची। भास्कर टीम ने रायपुर में सक्रिय दो एजेंटों से बातचीत कर जानी हकीकत एजेंट बोला- कन्फर्म टिकट मिलेगा, पैसा जमा करा दो
भास्कर की टीम बूढ़ापारा में शनिवार दोपहर एजेंट के कार्यालय पहुंची। टीम कहा- एमरजेंसी में प्रयागराज जाना है। थर्ड एसी का दो टिकट चाहिए। एजेंट ने रेलवे की साइट खोलकर देखा और बताया कि टिकट मिल जाएगा। एसी फर्स्ट का टिकट 3345 रुपए और थर्ड एसी का 2295 रुपए बताकर शाम तक पैसा जमा करने को कहा। टिकट चाहिए तो शाम तक पैसा जमा करना पड़ेगा। टीम ने पूछा कि पक्का कंफर्म टिकट मिल जाएगा। एजेंट बोला-टिकट की चिंता मत करो? बस पैसा जमा कर देना। सर्वर डाउन की दिक्कत नहीं आएगी, टिकट मिलेगा
स्टेशन के पास रात 8 बजे एक टूर एंड ट्रैवल्स दुकान पर संपर्क किया गया। दुकान पर बैठे कर्मचारी से टीम ने बोला-प्रयागराज के लिए टिकट चाहिए। एजेंट ने पूछा-एसी या फिर स्लीपर। टीम ने कहा-थर्ड एसी में चाहिए। एजेंट बोला- तत्काल में मिल जाएगा। टीम ने कहा- तत्काल में सर्वर डाउन की दिक्कत तो नहीं आएगी। एजेंट ने कहा कि आपको सर्वर से क्या लेना देना, टिकट चाहिए, वो मिल जाएगा। 100 प्रतिशत काम हो जाता है। बस हर टिकट के पीछे 600 रु. अतिरिक्त चार्ज लगेगा और एडवांस आधा पैसा और डिलेट दे दो और कल टिकट ले लेना। प्रमुख रूटों का हाल… गोंडवाना व हावड़ा-मुंबई की ट्रेनों में नो रूम दिल्ली रूट: गोडवाना एक्सप्रेस: स्लीपर नो रूम, एसी थर्ड 12, एसी फर्स्ट 3 वेटिंग {संपर्क क्रांति: स्लीपर 43, एसी थर्ड 30, एसी फर्स्ट 6 { छत्तीसगढ़ एक्स.: स्लीपर 57, एसी थर्ड 22, एसी फर्स्ट 2 बिहार रूट : साउथ बिहार एक्सप्रेस: स्लीपर 55, एसी थर्ड 16, एसी फर्स्ट 1 गोंदिया-पटना होली स्पेशल: स्लीपर 38, एसी थर्ड 8, एसी फर्स्ट 6। इसके अलावा कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। वाराणसी-प्रयागराज रूट : गोंदिया-बरौनी: स्लीपर नो रूम, एसी थर्ड 25, एसी फर्स्ट नो रूम { सारनाथ एक्सप्रेस: स्लीपर नो रूम, एसी थर्ड 40, {गोंदिया-छपरा: स्लीपर 40, एसी थर्ड 14 मुंबई रूट : हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस: स्लीपर नो रूम, एसी थर्ड 5, एसी फर्स्ट 1{गीतांजली एक्सप्रेस: स्लीपर 40, एसी थर्ड 5 {ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: स्लीपर 14, एसी थर्ड 9, एसी फर्स्ट 1 की वेटिंग। सीधी बात – रमन कुमार, कमांडेंट, रायपुर मंडल एजेंटों को ऐसा अधिकार नहीं, यह पूरी तरह अपराध है, कार्रवाई होगी Q. यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा है। एेसे में एजेंट कंफर्म टिकट का दावा कर रहे हैं?
एजेंटों के पास यदि IRCTC ने टिकट निकालने का अधिकार नहीं दिया है तो अपराध की श्रेणी में आता है। Q. ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्या?
हाल ही में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जानकारी दीजिए इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। Q. एजेंटों के पास क्या अलग से सॉफ्टवेयर रहता है?
रायपुर से हावड़ा का टिकट चाहिए तो नागपुर से यदि हावड़ा का टिकट मिलता है तो वह करा देते हैं। कुछ पहले से ही टिकट निकालकर रखते हैं। Q. दूसरे के नाम पर यात्रा गुनाह है, पकड़ने पर कार्रवाई होती है।
जांच में बचे तो चले जाते हैं, पकड़े गए तो कार्रवाई होती है।


