चितलवाना पुलिस ने जब्त की 57 ग्राम एमडी:5 किलो कच्चा माल और रासायनिक तरल पदार्थ भी बरामद

सांचौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितलवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में एमडी (मैफेड्रोन), कच्चा मादक पदार्थ और रासायनिक तरल पदार्थ जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सरहद केरिया में की गई, जहां आरोपी दिनेश कुमार (30) निवासी केरिया के रिहायशी मकान के पास खेत में गाड़कर छुपाए गए अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से वाणिज्यिक मात्रा में 57 ग्राम एमडी, 5.165 किलोग्राम कच्ची निर्मित एमडी (कांटा) और एमडी बनाने में प्रयुक्त कुल 39.63 किलोग्राम तरल रासायनिक पदार्थ जब्त किया। ये पदार्थ अलग-अलग जरीकनों में भरे हुए थे। आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *