भीलवाड़ा | जायसवाल युवा सेवा संस्थान के तत्वावधान में चारभुजा मंदिर में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने भगवान के भजनों पर नृत्य कर भक्ति और आनंद का वातावरण बना दिया। अपनी सहभागिता से समाज में एकता, सहयोग एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।


