भीलवाड़ा | पुर रोड पर जिला परिवहन कार्यालय के पास श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में रविवार को ठाकुरजी का उत्सव कार्यक्रम फाग महोत्सव मनाया गया। नर्मदा विहार कॉलोनी की महिलाओं ने फाग और होली गीतों की प्रस्तुति के बीच नृत्य किया और फूलों से होली खेली। महिलाओं में रेखा पाटीदार, शिल्पा, सीमा पाराशर, अंजलि पाटीदार सहित कई सदस्याएं मौजूद थी। अंत में महाआरती कर बालाजी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।


