भीलवाड़ा| जीव मैत्री सेवा संस्थान एवं शांत क्रांति महिला मंडल द्वारा राम रहीम सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए राशन सामग्री वितरण की। कार्यक्रम के तहत गुप्त दानदाता के सहयोग से जरूरतमंद माताओं एवं बहनों को आवश्यक राशन सामग्री बांटी गई। संस्थान के अध्यक्ष हेमंत कोठारी व महामंत्री गुणमाला बोहरा ने बताया कि संस्थान द्वारा प्राणी मात्र की सेवा के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। जीवमैत्री सेवा संस्थान का उद्देश्य केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है। मनीष बंब ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में लीला कोठारी, नेहा छाजेड़, सीमा डांगी, सरोज लोढ़ा, अलका बंब, मंजू कोठारी, सरोज छाजेड़, वनिता चंडालिया, निर्मल जैन, सपना जाट, राजाराम शर्मा कई सदस्य उपस्थित थे।


