भाजपा महिला मोर्चा में उनीका पाटन से अध्यक्ष

पाटन | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विमला अवस्थी और संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से यह नियुक्तियां की गईं। इसमें दरबार मोखली मंडल के ग्राम तरीघाट की सरपंच चंद्रिका साहू और नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं मंडल अध्यक्ष में पाटन में उनीका वर्मा, दरबार मोखली मंडल में सविता साहू, अमलेश्वर मंडल में मधुकांता साहू को मनोनीत किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारण सिंह के मार्गदर्शन जिला प्रभारी नंदन की सहमति से जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर ने कार्यकारिणी की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *